फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीणों में असंतोष

विज्ञापन
विज्ञापन
रेहड़। ग्रामीण सुनील, देवेंद्र, कैलाश, पवन, बबलू, राजेंद्र, जाहिद, ताहिर ने बताया कि क्षेत्र के आनंदीपुर, दुलीचंदपुर, महेंद्र नगर, जाफराबाद आदि गांव अफजलगढ़ बिजलीघर से जुड़े थे। वर्ष 2018 में गांव पैगंबरपुर में बिजलीघर बनने के बाद क्षेत्र के अधिकांश गांव नवनिर्मित बिजलीघर से जोड़ दिए गए। इसके बाद आपूर्ति में निरंतर कटौती हो रही है। रोज आठ से दस घंटे कटौती हो रही है। दीपावली पर भी कटौती रही। उन्होंने आपूर्ति का समय बढ़ाने की मांग की है। उधर, जेई गजेंद्र सिंह का कहना है कि आपूर्ति के समय का निर्धारण कंट्रोल रूम से किया जाता है। जितनी आपूर्ति मिल रही है, उतनी ही दी जा रही है। उनके स्तर से कोई कटौती नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें