नजीबाबाद में एसडीएम को ज्ञापन सौंपने पहुंचे हकीमपुर काजी के ग्रामीण।
- फोटो : NAZIBABAD
ग्रामीणों ने तहसील में किया प्रदर्शन
नजीबाबाद/जलालाबाद। गांव हकीमपुर काजी में सार्वजनिक शौचालय निर्माण एक माह से रुके होने के विरोध में ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन किया।
ग्राम पंचायत हकीमपुर काजी उर्फ कबाड़ीवाला के प्रधान पुत्र तारे सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर सार्वजनिक शौचालय निर्माण की मांग उठाई। ग्रामीणों प्रदीप कुमार, आमोद कुमार, कमला देवी, रेशमा, ब्रह्मवती, सुभाष, जितेंद्र, देवेंद्र, कविता, बिरमो, तारो देवी ने एसडीएम बृजेश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान विमला देवी ने ग्राम पंचायत की भूमि पर सार्वजनिक शौचालय निर्माण का काम शुरू किया। अचानक ग्राम प्रधान और क्षेत्र के कुछ लोगों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की जांच कराने और स्वीकृत शौचालय निर्माण शीघ्र कराने की मांग की है।