फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ग्रामीणों ने नालों की खुद की सफाई

Fri, 17 May 2024 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर, अफजलगढ़। गांव आलमपुर गांवड़ी में सैनी समाज के मुख्य मार्ग पर लगातार खड़िया गहरा व क्षतिग्रस्त हो चुका है वहीं नालियों की सफाई न होने से कीचड़ व गंदगी से भरी पड़ी है। पानी सड़कों पर फैल रहा है, इससे संक्रमण व बीमारी फैलने का भय है। ग्रामीणों को खुद ही सफाई करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने एसडीएम सहित विभागीय अधिकारियों से सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग की है ।
विज्ञापन




ग्रामीण नत्थू सिंह, नरेंद्र, हेमराज, संतोष देवी, कृष्णा देवी, आकाश, गोपाल, रोशन सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सैनी समाज के सामने लगा खड़ंजा गहरा व क्षतिग्रस्त हो गया है नालियों व सड़कों की सफाई भी सुचारू नहीं हो रही है। गांव में कन्या पाठशाला के समीप, गांव में शिवमंदिर के समीप, गांव के उत्तर दिशा वाला मार्ग सहित अनेक कई स्थानों पर सफाई नहीं हुई है। सफाई न होने से नाली में घास उग आई है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में अनेक बार ग्राम प्रधान से भी खड़ंजा व नालियों के निर्माण सहित सफाई कराने को कहा गया, किंतु उनकी कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है। सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। दो-दो माह तक सफाई कर्मी सफाई करने नहीं पहुंचते हैं। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम से शिकायत कर तथा मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें