कादराबाद के गांव तुरतपुर में चमन का शव मिलने पर रोते बिलखते परिजन। संवाद
कादराबाद। गांव तुरतपुर-नवाबपुरा मार्ग पर पुलिया के पास नाले में सोमवार सुबह चमन (42) पुत्र छज्जू निवासी आलमपुर गांवड़ी का शव पड़ा मिला।
चमन परिवार के साथ गांव तुरतपुर में रहकर मजदूरी करता था जोकि रविवार की शाम अपनी रिश्तेदारी के गांव नवाबपुरा में सगाई कार्यक्रम में शामिल होने गया। मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। सीओ आलोक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अनुमान है कि नशे की हालत में पुलिया पर बैठा और पीछे की ओर नीचे पानी में जा गिरा, इसके बाद निकल नहीं पाया। रातभर पड़े रहने से उसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। गिरने से मृतक की आंख व पैर में भी चोट के निशान हैं।
कादराबाद के गांव तुरतपुर में चमन का शव मिलने पर रोते बिलखते परिजन। संवाद