-आशा कार्यकर्ता, स्वयंसेवी संस्थाओं, ग्राम प्रधान, प्रगतिशील किसान होंगे सम्मानित
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अमर उजाला, एप्पी फिज, बजाज प्लेटिना 110 की ओर से गांव महोत्सव का आगाज 31 मार्च से हो रहा है। तीन दिवसीय कार्यक्रम नुमाइश मैदान में आयोजित होगा। महोत्सव की तैयारी चल रही हैं। आशा कार्यकर्ता, स्वयंसेवी संस्थाओं, ग्राम प्रधान, प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा।
महोत्सव में किसानों को नई तकनीक, उत्पाद और सरकार की योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। कबड्डी, कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। गांव महोत्सव कार्यक्रम 31 मार्च से दो अप्रैल तक चलेगा। तकनीकी रंगमंच के माध्यम से किसानों को प्रगतिशील खेती के बारे में जानकारी दी जाएगी। तीन दिवसीय गांव महोत्सव का आयोजन पंडित दीनदयाल योजना, तेज, एसबीआई, मंगलम ऑटोवर्ल्ड, विद्याश्री क्लासेज, कुमार मोटर्स, आकांक्षा चौहान ब्लॉक प्रमुख नूरपुर, बिजनौर ऑटोव्हीलस एलएलपी, गुरु कृपा मोटर्स, धामपुर शुगर मिल, आनंद जी एंड संस, सीएनएस मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड, शशिवाला ऑटोमोबाइल्स, चौधरी एग्रीकल्चर, अवध शुगर मिल, वैष्णवी टीवीएस के सहयोग से किया जा रहा है।
निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण की जाएगी जानकारी
दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत 18 से 35 आयु वर्ग के पुरुष, महिला और युवाओं को लेदर, रिटेल सिलाई, एसी रेफ्रिजरेशन, इलेक्ट्रीशियन, हेल्थ आदि की निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण की जानकारी दी जाएगी। वर्ष 2018-19 का प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके 100 लोगों को भी इस योजना में प्रशिक्षण दिया जाएगा। तीन माह की प्रशिक्षण अवधि में उन्हें प्रतिदिन 201 रुपये के आधार पर हर 15 दिन पर धनराशि भी दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए सीडीओ, जिला कौशल विकास मिशन कार्यालय, 0522 4944200 पर संपर्क कर सकते हैं।