फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मिलने के बाद गांव फरीदपुर सील

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित मिलने के बाद गांव फरीदपुर सील
विज्ञापन

बरुकी। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव फरीदपुर निजाम निवासी युवक गाजियाबाद की एक कंपनी में नौकरी करता है। युवक की तबीयत खराब हो जाने के कारण रविवार को वह गाजियाबाद से अपने घर लौट रहा था। गांव बरुकी से जब अपने चचेरे भाई के साथ बाइक से घर जा रहा था तो युवक के गाजियाबाद में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। युवक घर जाने से पहले ही गांव के बाहर रुक गया। तथा उसका चचेरा भाई घर के अंदर चला गया। ग्राम प्रधान योगेश कुमार ने युवक के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना पुलिस व स्वास्थ्य विभाग को दी। रात में ही युवक को एंबुलेंस से बिजनौर ले जाकर भर्ती कराया गया। सूचना पर सोमवार को हल्का लेखपाल गांव पहुंचे, उन्होंने युवक के घर के चारों ओर के क्षेत्र को सील कर दिया। युवक के गांव के अंदर न पहुंचने पर गांव को हॉटस्पॉट घोषित नहीं किया गया है। ग्राम प्रधान ने उसके संपर्क में आने वाले चचेरे भाई को क्वारंटीन कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग को कई बार मोबाइल से सूचना दी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में नहीं पहुंची। परिजनों को युवक को होम क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें