फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव और गाय है भारत मां की दो आंख : धर्मपाल

विज्ञापन
बिजनौर के गांव धर्मपुरा मे आयोजित चौपाल मे मंचसीन मंत्री - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
गांव और गाय है भारत मां की दो आंख : धर्मपाल
विज्ञापन

बिजनौर। गाय और गांव भारत माता की दो आंखें हैं। प्रदेश ही नहीं देश की तरक्की का रास्ता भी गांव से होकर जाता है। यह बात मंत्री धर्मपाल सिंह ने कही। हल्दौर के गांव धर्मपुरा में प्रदेश सरकार के तीन मंत्रियों समेत अफसरों ने चौपाल लगाई। जिसमें प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताया गया।
बुधवार की शाम गांव धर्मपुरा में आयोजित चौपाल में मंत्रियों की ओर से गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन भी किया गया। उन्होंने ग्राम में बिजली की स्थिति ठीक कराने के भी निर्देश दिए। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग के व्यक्ति को बिना भेद भाव के उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि अनेकों योजनाओं के लाभ से किसान, ग्रामीण व आमजन लाभान्वित हुए हैं। कहा कि प्रदेश में ग्राम वासियों के उत्थान के लिए अनेेकों योजनाएं संचालित हैं। पशुओं को रोगों से बचाव के लिए टीकाकरण भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन

गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की कथनी व करनी में अंतर नहीं है। राज्यमंत्री (स्वतऩ्त्र प्रभार) माध्यमिक शिक्षा विभाग गुलाब देवी ने कहा कि ग्राम वासियों बेहतर शिक्षा व बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों इसके लिए सरकार प्रयासरत है। प्रदेश सरकार हर ग्राम में शिक्षा को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा व उनका समाजिक व आर्थिक उत्थान सरकार की प्राथमिकताओं में हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या का निस्तारण प्राथमिकता पर कराया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न पेंशन योजनाओं, राशन वितरण अन्य सभी संचालित सरकारी योजनाओं की जानकारी ली व कराए गए कार्यों के संबंध में ग्रामीणों से फीडबैक भी लिया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष एसपी सिंह, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा अन्य संबंधित अधिकारीगण व ग्रामवासी व प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें