धामपुर। ब्लाॅक क्षेत्र की ग्राम पंचायत धुराड़ा और कोपा में सोमवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन हुआ। शुभारंभ ब्लाक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान, खंड विकास अधिकारी त्रिलोकचंद सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
ब्लाॅक प्रमुख ने ग्रामीणों को प्रदेश और केंद्र सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। योजनाओं का लाभ उठाने काे प्रेरित किया। कहा कि केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी के नेतृत्व में सरकार अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। संचालन हिमांशु चौहान ने किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान लाखन सिंह, बीएमएम पूनम रानी के अलावा आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।