फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा बांध पर बढ़ाई सतर्कता

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगंगा बांध पर बढ़ाई सतर्कता
विज्ञापन

कालागढ़। क्षेत्र में तीसरे दिन भी बारिश जारी है। पहाड़ों पर बारिश के चलते रामगंगा बांध के जलाशय का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। अधिकारियों को जलाशय के जलस्तर पर निगाह बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। रविवार को दोपहर दो बजे बांध का जलस्तर 355.080 मीटर हो गया। बांध के ईओ नीरज कुमार त्यागी ने बताया कि बांध पर सुबह आठ बजे तक 50.8 मिमी, मारचूला में 33.6 मिमी, नौला में 55.2 मिमी, चौखुटिया में 33, रानीखेत में 79 मिमी एवं लैंसडाउन में 47.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। सभी बांध के कैचमेंट है। यहीं से पानी बांध में आ रहा है। सभी स्टेशनों पर बारिश जारी है। सैडिल बांध पर 53.40 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश को देखते हुए बांध की जलस्तर पर निगरानी कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें