फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: होली पर जिलेभर में सतर्कता, पुलिस ने किया मार्च

Tue, 07 Mar 2023 07:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में बाइकों पर सवार होकर मार्च करते पुलिस अधिकारी।
विज्ञापन
- मार्च में गाड़ी छोड़ बाइकों पर सवार हुए पुलिस अफसर
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। होली को लेकर जिलेभर में सतर्कता बरती जा रही है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने के साथ ही जिले में पुलिस ने मार्च किया। पुलिस अफसर ने बाइकों पर सवार होकर मार्च में शामिल हुए। जिले में 1881 स्थानों पर होली दहन होगा।
विज्ञापन

सोमवार को एएसपी सिटी डाॅ. प्रवीन रंजन सिंह और सीओ सिटी अनिल कुमार ने अपने जोन के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस फोर्स के साथ मार्च किया। एएसपी देहात राम अर्ज ने चांदपुर, नूरपुर के साथ साथ नगीना और बढ़ापुर में पुलिस बल के साथ मार्च किया। लोगों से शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उधर होली के चलते जिले में सेक्टर व्यवस्था को लागू कर दिया गया है। जिले को तीन सुपर जोन, छह जोन, 21 सेक्टर और 146 सब सेक्टर में बांटा गया है। संवेदनशील श्रेणी में जिले के 80 स्थानों को रखा गया है, जबकि अति संवेदनशील श्रेणी में बीस स्थान शामिल हैं। जिनमें पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। बीट सिपाहियों को भी अपनी अपनी बीट में होलिका दहन से लेकर दुल्हैंडी तक नजर बनाए रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं। साथ ही शरारती लोगों को चिह्नित कर लाल कार्ड थमाए गए हैं। मुचलका पाबंद की कार्रवाई भी की गई है। होली पर पिछले सालों में हुए विवाद में 149 का नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें