फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कार्बेट टाइगर रिजर्व की दक्षिणी सीमा पर वन विभाग की तीन टीमों ने शुरू की चौकसी

विज्ञापन
कालागढ़ में कार्बेट टाइगर रिजर्व की दक्षिणी सीमा पर गश्त करते वन विभाग के कर्मी। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
कालागढ़। नववर्ष एवं क्रिसमस पर्व को लेकर वन विभाग ने कार्बेट टाइगर रिजर्व की दक्षिणी सीमा पर चौकसी एवं निगरानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कार्बेट टाइगर रिजर्व की दक्षिणी सीमा मोर घाटी से झिरना रेंज तक जाती है। इन इलाकों से अक्सर वनों में वन्यजीव तस्कर एवं लकड़ी माफिया प्रवेश कर जाते हैं। नव वर्ष एवं क्रिसमस के मौके पर वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा वन विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती बन जाती है। जिसको लेकर वन विभाग ने सोमवार से दक्षिणी सीमा पर चौकसी एवं निगरानी शुरू कर दी है। कालागढ़ के कार्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण पा रहे वन रक्षकों की तीन टीमें बनाई गई है। एक टीम मोर घाटी से वन क्षेत्राधिकारी विकास रावत, दूसरी टीम कालागढ़ से वन क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार भट्ट एवं तीसरी टीम झिरना की वन क्षेत्राधिकारी संचिता वर्मा के नेतृत्व में गश्त कर रही है। वन क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार भट्ट ने बताया कि निदेशक के आदेशों पर सघन गश्त प्रतिदिन जारी रहेगी। वनों में प्रवेश करने वालों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें