फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विद्या मंदिर की छात्राओं ने धमाल मचाया

विज्ञापन
हरियाणा में संपन्न हुई खेलों में उम्दा प्रदर्शन करने पर सम्मानित होती धामपुर बालिका विद्या मंद? - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
धामपुर। अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से हरियाणा में आयोजित 33 वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में धामपुर बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ट्रिपल जंप में प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

लाला केदारनाथ सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की स्पोर्ट्स शिक्षिका पूूर्णिमा शर्मा ने बताया कि छात्रा लिपसी , पूर्णिमा राजपूत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ट्रिपल जंप में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बताया गया कि इन छात्राओं के प्रथम आने पर अब उनका एसजीएफआई के लिए चयन होना निश्चित हो गया है।
बृहस्पतिवार को छात्रों के कॉलेज में वापस आने पर कॉलेज की ओर से सभी को सम्मानित किया गया। बताया गया कि कॉलेज से छात्रा खिलाड़ियों ने कोच पूर्णिमा शर्मा के निर्देशन में प्रतिभाग किया था। इस उपलब्धि से मेरठ प्रांत में कॉलेज का गौरव बढ़ा है। कॉलेज की ओर से इस जीत का श्रेय कोच पूर्णिमा शर्मा को दिया। विद्यालय प्रधानाचार्य आभावती ,प्रबंध समिति सदस्य अग्रवाल ,रश्मि गोयल ,अनीता गोयल, राकेश अग्रवाल ,संजय अग्रवाल की ओर से छात्राओं को शुभकामनाएं दी गई। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें