फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड डे मील का भोजन फेंकने की वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिड डे मील का भोजन फेंकने की वीडियो वायरल
विज्ञापन

झालू। नगर के एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय की कुछ छात्राओं द्वारा स्कूल के बाहर मिड डे मील के भोजन को फेंकने की वीडियो वायरल हो रहा है। सूचना पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। बुधवार को कस्बा झालू में सोशल मीडिया पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्राओं द्वारा मिड डे मील स्कूल के बाहर फेंकने की वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने छात्राओं से पूछताछ की तो वे बिना कुछ कहे स्कूल के अंदर चली गईं। कुछ लोगों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। विद्यालय पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड मंडावली अध्यक्ष ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया कि चावल की खिचड़ी को बच्चों के खाने के योग्य नहीं होने के कारण उसे फेंककर चले गए। अयोग्य खाना बच्चों को देकर उनका स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा। संगठन के कार्यकर्ताओं ने मामले की उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही। इस बारे में जब स्कूल की प्रधानाध्यापक से संपर्क नहीं हो सकता। स्कूल में मौजूद अध्यापक ने इस बारे में कुछ भी बताने से मना कर दिया और बाहर पड़े भोजन को डस्टबिन में भरकर स्कूल के अंदर ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें