फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली मैदान में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
खाली मैदान में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल
विज्ञापन

नगीना। नगर के एक इंटर कॉलेज के पास खाली पड़े मैदान पर कुछ लोगों द्वारा नमाज पढ़े जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के 3 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई मामला दर्ज नहीं किया है। हालांकि पुलिस क्षेत्राधिकारी ने मैदान पर पहुंचकर जानकारी जुटाने का काम जरूर किया है।
विज्ञापन

बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें नगर की पॉश कॉलोनी के पास स्थित एक इंटर कॉलेज के समीप खाली पड़े मैदान पर कुछ लोग नमाज पढ़कर उठते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला मीडिया में भी प्रमुखता से प्रकाशित हुआ। लेकिन पुलिस ने तीन दिन बीत जाने के बाद भी इस मामले में अभी कोई मामला दर्ज नहीं किया है। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित शुक्ला का कहना है कि उन्होंने मैदान पर जाकर मामले की जानकारी ली है। उन्होंने बताया कि जिस मैदान का यह मामला सामने आया है वहां पर प्रतिदिन शाम के समय काफी संख्या में लोग विभिन्न खेल खेलते हुए मिले हैं। उनका कहना है कि खेल खेलने वाले व्यक्तियों द्वारा ही नमाज पढ़े जाने का मामला प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है। सीओ ने बताया कि शासन के निर्देश मिलने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें