फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने का वीडियो वायरल, आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर। जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के धरने प्रदर्शन में पुलिस के लाठीचार्ज से नाराज युवक ने प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करते हुए भाजपा नेताओं को लाठी-डंडे से पीटने की बात कह दी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवका को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को भाजपा नेता जितेंद्र बैस ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि क्षेत्रीय गांवों में जनसंपर्क के दौरान उनके मोबाइल पर एक वीडियो आया, जिसमें एक युवक प्रधानमंत्री को राजधानी में जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के धरने-प्रदर्शन को लेकर अपशब्दों का प्रयोग करता दिखाई दे रहा है। साथ ही गांव में आने वाले भाजपा नेताओं को लाठी-डंडे से पीटकर भगाने की धमकी देता नजर आ रहा है। पुलिस ने वीडियो की जांच कर आरोपी युवक की पहचान गांव नंगली पथवारी निवासी सादाब के रूप में की। सीओ देशदीपक ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें