नजीबाबाद में गन्ने के खेत में पकड़े गए युवक को पीटते युवक। (स्रोत-वीडियाग्राफी)
- वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया
बिजनौर, नजीबाबाद। क्षेत्र के एक गांव में गन्ने के खेत में युवक युवती को कुछ लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने दोनों को जमकर पीटा और उठक-बैठक लगवाई। वीडियो वायरल होने पर नजीबाबाद पुलिस ने मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है।
नजीबाबाद तहसील क्षेत्र के एक गांव में कुछ दिन पूर्व युवक-युवती को पकड़ा था। युवकों ने दोनों को पहले तो जमकर पीटा। उसके बाद उठक-बैठक भी लगवाई। युवकों ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। नजीबाबाद पुलिस ने अभद्रता का वीडियो वायरल होने पर युवती के बयान लिए और चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों में दो नाबालिग हैं। पुलिस अन्य दो युवकों की तलाश में जुटी है।