फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नजीबाबाद - लकड़हान नदी क्षेत्र से वाहनों का आवागमन रोका

Thu, 02 Mar 2023 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद की लकड़हान नदी पर लघु सेतु निर्माण क्षेत्र का निरीक्षण करते एसडीएम व सीओ।
विज्ञापन
- एसडीएम और सीओ ने लोनिवि के एई के साथ किया पुल का निरीक्षण
विज्ञापन

फोटो - 01एनजेडबी06ए, 06बी
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। मोटा महादेव-भागूवाला बाइपास मार्ग पर वाहनों का आवागमन लकड़हान नदी क्षेत्र से 10 दिन तक बंद रहेगा। एसडीएम और सीओ ने लोनिवि के एई के साथ नदी पर निर्माणाधीन लघु सेतु क्षेत्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

नजीबाबाद तहसील के मोटा महादेव-भागूवाला से हरिद्वार बाइपास मार्ग पर लकड़हान नदी पर लोनिवि सेतु का निर्माण करा रहा है। भागूवाला से मोटा महादेव बाइपास मार्ग पर बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन रहता है। क्षेत्र में कई स्टोन क्रशर भी हैं। एसडीएम विजय वर्धन तोमर, सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने लोक निर्माण विभाग के एई सतीश कुमार के साथ लकड़हान नदी पर बनाए जा रहे लघु सेतु कार्य क्षेत्र का भ्रमण किया। लोनिवि ने लघु सेतु निर्माण कार्य के चलते प्रशासन से बाइपास मार्ग का आवागमन बंद करने को कहा था। प्रशासन ने 10 मार्च तक लघु सेतु निर्माण कार्य के चलते मोटा महादेव-भागूवाला बाइपास मार्ग पर वाहनों का आवागमन लघु सेतु निर्माण क्षेत्र से रोक दिया है। वाहनों को नजीबाबाद-हरिद्वार मुख्य मार्ग, नहर पटरी मार्ग तथा अन्य आसपास के क्षेत्रों से गुजरने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें