फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागूवाला क्षेत्र की कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ा, दो घंटे ठप रहा आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटावाली नदी रपटे पर दो घंटे बंद रहा वाहनों का आवागमन
विज्ञापन

भागूवाला/नजीबाबाद। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने से कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ गया। सोमवार को कोटावाली नदी रपटे पर ढाई फीट पानी बहने से दो घंटे तक वाहनों का आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन

भागूवाला क्षेत्र की कोटावाली नदी रपटे पर सोमवार दोपहर करीब तीन बजे नदी उफान पर रही। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने से कोटावाली नदी रपटे पर दो फीट से अधिक पानी चला। पानी के तेज बहाव को देखते हुए नदी रपटे के दोनों ओर तैनात पुलिसकर्मियों ने बड़े वाहनों के गुजरने पर रोक लगा दी। रोडवेज बसों में भी यात्रियों ने अपने गंतव्य जाने को घंटों इंतजार किया, जबकि दोपहिया वाहनों की आवाजाही कोटावाली नदी पर बने पुल से होती रही। भागूवाला चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि नदी रपटे पर जलस्तर सामान्य होने पर करीब पांच बजे के बाद पुलिसकर्मियों ने वाहनों का आवागमन शुरू कराया। पुलिसकर्मियों की तैनाती होने से भारी वाहन क्षतिग्रस्त पुल से होकर नहीं गुजरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें