स्योहारा। किसी वाहन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। मंगलवार रात करीब नौ बजे स्योहारा-नूरपुर मार्ग स्थित वर्धमान सिनेमा के पास लगभग तीस वर्षीय युवक की सामने से आ रहे किसी वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। युवक स्योहारा से नूरपुर की ओर पैदल जा रहा था। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी मौके पर पहुंचे और शव की शनाख्त करने की काफी कोशिश की। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। युवक के हाथ में एक तरफ ओम खुदा हुआ है। गले में मां दुर्गा का लॉकेट पड़ा हुआ है।