फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: वर्धमान एकेडमी ए ने जीती जूनियर क्रिकेट लीग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। वर्धमान कॉलेज में बृहस्पतिवार को वीसीए जूनियर लीग अंडर-13 का फाइनल मैच खेला गया। मैच में वर्धमान एकेडमी-ए और सी टीम आमने-सामने रहीं। शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी कर टीम ए ने एक विकेट से मैच जीत लिया। प्लेयर ऑफ द मैच प्रलभ शांतनु रहे। वर्धमान एकेडमी-सी के कप्तान रुद्र तोमर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम सी ने बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 195 रन बनाए। इसमें कप्तान रूद्र तोमर ने 35, लविश कुमार ने 19, हरियांश ने 19, वैभव सिंह ने 15, अभय बिश्नोई ने नौ रन बनाए। टीम ए की ओर से देवांश ने तीन, रूद्र यादव, अक्षय कुमार, डावर ने दो-दो, यंश कुमार ने एक विकेट लिया। जवाब में टीम ए ने नौ विकेट खोकर 196 रन बनाकर मैच जीता। प्रलभ शांतनु ने 77, कप्तान अक्षित ने 29, दीक्षांत ने 13 रन बनाए। टीम सी ओर से मानव राजपूत ने चार, प्रतीक, प्रियाग, अभय विश्नोई ने दो-दो विकेट झटके। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रूद्र यादव, बेस्ट परफॉरमेंस ऑफ द टूर्नामेंट यंश कुमार, बेस्ट बल्लेबाज ऑफ द टूर्नामेंट रूद्र तोमर, बेस्ट गेंदबाज ऑफ द टूर्नामेंट अक्ष चौधरी, बेस्ट फील्डर ऑफ द टूर्नामेंट प्रियाग पाल, बेस्ट विकेट कीपर ऑफ द टूर्नामेंट अक्षित कुमार रहे। विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पदक देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बिजनौर क्रिकेट एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी मानव सचदेवा, शेखर चौधरी, डॉ. जयदीप शर्मा, अमित श्रीवास्तव, मोहम्मद मोहसिल आदि मौजूद रहे। संवादा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें