बिजनौर। वर्धमान कॉलेज में चल रहे प्रथम राजेंद्र कुमार जगत प्रकाश मेमोरियल अंडर-14 बालक वर्ग क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हुआ। फाइनल मैच में वर्धमान क्रिकेट एकेडमी ने पुलिस एकेडमी मुजफ्फरनगर को हराकर ट्राफी जीती। मैन ऑफ द सीरीज और बैट्समैन ऑफ द टूर्नामेंट 159 रन बनाने वाले आदर्श शर्मा रहे।
रविवार को फाइनल मैच वर्धमान एकेडमी बिजनौर व पुलिस एकेडमी मुजफ्फरनगर के बीच खेला गया। वर्धमान एकेडमी पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 147 रन का लक्ष्य दिया। जवाबी बल्लेबाजी करते हुए पुलिस एकेडमी मुजफ्फरनगर टीम 115 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच शानदार बॉलिंग कर तीन विकेट लेने वाले रिहान का चुना गया। इसके अलावा बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट सात विकेट लेने वाले आदित्य कुमार रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर सीएम जैन ने की। विजेता टीमों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सीनियर अंपायर मनोज पुंडीर, जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह, नागेंद्र सारस्वत, डॉ. शांतनु सिंह काकरान, डॉ. जयदीप शर्मा, मोहम्मद मोहसिन, वरिष्ठ प्रोफेसर राजीव जौहरी, प्रोफेसर रेनू शर्मा आदि मौजूद रहे।