फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: फाइनल में पहुंची वर्धमान कॉलेज की महिला कबड्डी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनल में पहुंची वर्धमान कॉलेज की महिला कबड्डी टीम
विज्ञापन

बिजनौर। अंतरमहाविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में वर्धमान कॉलेज की टीम फाइनल में पहुंच गई। टीम के फाइनल में पहुंचने पर कॉलेज में टीम के सदस्यों का सम्मान किया गया। इसके अलावा खेल समिति के सदस्यों को भी बधाई दी।
अमरोह के जेएस हिंदू(पीजी) कॉलेज में आयोजित अंतरमहाविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में वर्धमान कॉलेज की टीम ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के 12 महाविद्यालयों की टीम ने हिस्सा लिया। वर्धमान कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसे बाद वर्धमान कॉलेज की टीम आसरा कॉलेज, बिजनौर की टीम को हराकर फाइनल में पहुंची। टीम में टीना, आकांक्षा, आराध्या, साक्षी से शानदार प्रदर्शन किया। प्रबंध कॉलेज समिति के सचिव अर्जुन साहू और शारीरिक शिक्षा प्रभारी शांतनु सिंह काकरान ने टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर महाविद्यालय की ओर से हुमैरा खान, वर्णिका सिंह, अनामिका रानी ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला की ओर से आयोजित नॉर्थ-जोन क्रिकेट चैंपियनशिप में चयन हुआ। इसके साथ ही एकता और विशाखा ने विश्वाविद्यालय की टीम में चयनित होकर गुरू नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर की ओर से नॉर्थ-जोन महिला फुटबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया। इस मौके पर समिति के सदस्य डॉ. जेके विश्वकर्मा, डॉ. देवेंद्र गंगवार, डॉ. सोनल शुक्ला आदि ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें