फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: धार्मिक स्थल के चबूतरे पर तोड़फोड़, दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चांदपुर(बिजनौर)। थाना क्षेत्र के गांव राजोपुर बहमन में शनिवार की रात धार्मिक स्थल के चबूतरे को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को सीएचसी स्याऊ में भर्ती कराया गया। मामला दो समुदाय के बीच होने के कारण पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
गांव राजोपुर बहमन में रविवार की शाम ग्राम देवता स्थल के चबूतरे को एक पक्ष ने क्षतिग्रस्त कर दिया। चबूतरे पर लगी तस्वीर भी तोड़ दी गई। गांव के ही व्यक्ति द्वारा विरोध किया गया। आरोप है कि मामले को लेकर मारपीट भी हुई है। इसमें व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को शांत किया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। क्षतिग्रस्त चबूतरे को ठीक कराया जा रहा है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने बताया कि गांव राजोपुर बहमन में धार्मिक चबूतरे को लेकर दो पक्षों में मारपीट की सूचना मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। गांव के लोगों से मामले की जानकारी ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। मौके पर शांति है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें