फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैतरा में निकाली गई वाल्मीकि शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
जैतरा में निकाली गई वाल्मीकि शोभायात्रा
विज्ञापन

धामपुर। भगवान महर्षि वाल्मीकि प्रकट्योत्सव पर में नवयुवक वाल्मीकि समिति जैतरा की ओर से बुधवार को गांव में वाल्मीकि शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई।
विधायक अशोक राणा, नगर पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता, प्रधान के पति पूर्व प्रधान आदित्य कुमार ने संयुक्त रूप से पूजन के साथ फीता काट कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। वाल्मीकि बस्ती से शुरू हुई यात्रा में देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा निर्धारित मार्गों से होती हुई निकाली गई। यात्रा में बैंडबाजा धार्मिक धुन गाता चल रहा था। युवक ढोल की थाप पर अखाड़े के करतब दिखा रहे थे। यात्रा में समिति के अध्यक्ष विनोद केशव, हरिकृष्ण, नितिन सेलवान, सतीश चौहान, डालचंद, फूलचंद, बाबूलाल, विनोद कुमार केशवाल, नितिन शेलवान रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें