तीन स्थानों पर आज होगा टीकाकरण
नजीबाबाद। तहसील क्षेत्र के 500 स्वास्थ्य कर्मियों को आज कोविशील्ड वैक्सीन की डोज दी जाएगी। नोडल अधिकारी डॉ. फैज हैदर के निर्देशन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, लाला भोजाराम नेत्र चिकित्सालय और सीएचसी समीपुर में वैक्सीन की डोज देने की तैयारियां पूर्ण की गईं। नजीबाबाद पहुंची कोविशील्ड वैक्सीन के टीकाकरण से पूर्व बुधवार को नोडल अधिकारी डॉ. फैज हैदर, डॉ. गौरव, डॉ. कोनैन अली, महिला स्वास्थ्यकर्मी पूर्णिमा चौधरी, अभिषेक त्यागी, बृजेश कुमार व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने 28 जनवरी को आज से शुरू होने वाले टीकाकरण के लिए पहुंची वैक्सीन कक्ष का फीता काटकर शुभारंभ किया।