फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर भी होगा किशोरों की समस्याओं का समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर भी होगा किशोरों की समस्याओं का समाधान
विज्ञापन

बिजनौर। किशोर-किशोरी स्वास्थ्य दिवस अब नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर भी मनाया जाएगा। शहरी स्वस्थ्य केंद्रों पर किशोर-किशोरी स्वास्थ्य दिवस हर माह की आठ तारीख को मनाया जाएगा। अभी तक केवल ग्रामीण क्षेत्रों में ही 11 से 19 उम्र के किशोर-किशारी में होने वाले बदलावों की काउंसलिंग कर दवाई वितरित की जाती हैं।
कार्यक्रम में किशोरों को चिकित्सक व स्टाफ परामर्श देने के अलावा उनके हीमोग्लोबिन की भी जांच करेंगे। उनके वजन, लंबाई व ऊंचाई को भी देखा जाएगा। किशोरियों में माहवारी से संबंधित समस्याओं के बारे में भी उचित परामर्श व जरूरी दवाई दी जाएगी। किशोरावस्था में लड़के और लड़कियों के शरीर में कई तरह के हार्मोन बदलाव होते हैं। जो शरीर और मन दोनों को प्रभावित करते हैं। कार्यक्रम के तहत नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले किशोरों को समस्याओं का समाधान बताया जाएगा। ऐसे में स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सक व काउंसलर की मदद से सभी तरह की परेशानियों का हल मिलेगा। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद गुप्ता ने बताया कि यह काम पीएसआई, इंडिया का भी सहयोग लिया जा रहा है। किशोरों को अपनी बात खुलकर बताने के लिए लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

अब यहां शुरू होगा किशोर-किशोरी स्वास्थ्य दिवस
किशोर-किशोरी स्वास्थ्य दिवस चांदपुर, स्योहारा, धामपुर, शेरकोट, नजीबाबाद, किरतपुर, नगीना, रविदास नगर, जाटौन के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हर माह की आठ तारीख को मनाया जाएगा।
विज्ञापन

किशोर-किशोर स्वास्थ्य दिवस अभी तक ग्रामीणों क्षेत्रों में ही मनाया जा रहा था। जिसे अब आठ दिसंबर से नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर भी शुरू किया जा रहा है। क्योंकि ग्रामीणों क्षेत्रों में कार्यक्रम चलने से शहर के किशोरों को इसका लाभ नहीं मिल रहा था। अब सभी को इसका लाभ मिलेगा।
-डॉ. विजय कुमार गोयल, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें