फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: श्री गुरुद्वारा साहिब रेलवे रोड पर हंगामा, तैनात रही पुलिस

Mon, 06 Feb 2023 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में रेलवे स्टेशन के पास गुरूद्वारे में जमा भीड़ और पुलिस।
विज्ञापन
- सिख समाज के ही दो पक्ष आए सामने सामने
विज्ञापन

- एक पक्ष का आरोप, गुरुद्वारे पर कब्जा करना चाहता है दूसरा पक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब पर सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। विवाद बढ़ता देख पुलिस फोर्स ने पहुंचकर मामला शांत कराया। फिलहाल गुरुद्वारे के बार पुलिस बल को तैनात कर दिया है। सिख समाज के ही दोनों पक्ष गुरुद्वारे पर अपना अपना जता रहे हैं। हालांकि मामले में समाज के लोगों के बीच ही सुलह कराने का प्रयास भी चल रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को करीब दस बजे श्री गुरुद्वारा साहिब पर करीब डेढ़ सौ लोगों की भीड़ पहुंची। भीड़ में नई बस्ती में रहने वाले सिख समाज के ही लोग शामिल रहे। उधर गुरुद्वारा साहिब की कमेटी में शामिल हरमीत सिंह, हरचरन सिंह, कश्मीर सिंह, मानवेंद्र सिंह, करनेल सिंह आदि का कहना है कि दबंग लोग गुरुद्वारा साहिब पर कब्जा करने की फिराक में लगे हैं। जिन्होंने भीड़ की शक्ल में आकर उन्हें गुरुद्वारे से बाहर करने का प्रयास किया। दोनों पक्षों में टकराव होने की आशंका के चलते शहर कोतवाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जिन्होंने दोनों पक्षों को अलग अलग किया। बाद में दोनों पक्ष थाने पहुंचे। थाने में सीओ सिटी अनिल कुमार ने दोनों पक्षों को सुना और मामला शांत कराया। सीओ सिटी ने बताया कि गुरुद्वारे को लेकर दो पक्षों में मामला सामने आया है। मामले में समाज के दस लोगों की कमेटी बनाकर हल निकालने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें