फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - सदर तहसील में हुआ जमकर हंगामा, गाली-गलौज

Thu, 17 Aug 2023 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- तहसीलदार और बजरंगदल के पदाधिकारियों के बीच नोकझोंक, धक्का मुक्की
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। प्रमाण पत्र जारी होने में देरी पर भड़के बजरंग दल के पदाधिकारियों और तहसीलदार में जमकर नोकझोंक हुई। नोकझोंक और धक्कामुक्की से तहसील में हंगामा खड़ा गया। दोनों ही पक्षों में गाली-गलौज की बात भी कही जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस बजरंगदल के पदाधिकारियों को थाने ले आई, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
बुधवार की दोपहर तहसील में जमकर हंगामा हुआ। बताया गया कि गांव इस्लामपुर दास निवासी खुशी पुत्री कृष्ण कुमार ने 11 अगस्त को (ईडब्ल्यूएस) छूट प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था। बुधवार खुशी का भाई अनुज कुछ बजरंग दल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ तहसील पहुंचा। प्रमाण पत्र जारी करने में हो रही देरी की शिकायत लेकर कार्यकर्ता तहसीलदार के कार्यालय में पहुंच गए। जहां तहसीलदार और बजरंगदल के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार दोनों ही पक्षों में गाली-गलौज भी हुई। इस बीच तहसील के सभी कर्मचारी और लेखपाल भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद तहसील कर्मचारियों और बजरंगदल के कार्यकर्ताओं में विवाद गाली-गलौज तक जा पहुंचा। जमकर धक्का-मुक्की भी हुई। बजरंगदल के पदाधिकारियों ने तहसीलदार पर गाली-गलौज और धक्का मुक्की करने का आरोप लगाया है। मामला मारपीट तक पहुंचने की आशंका पर पुलिस को खबर दी गई। पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने मामले को शांत कराते हुए बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं को गाड़ी में बैठाकर थाने ले आए। एसडीएम सदर विजय वर्धन तोमर भी तहसील पहुंच गए। उन्होंने भी कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


- वर्जन

पहले तीन चार युवक आए और प्रमाण पत्र के बारे में पूछने लगे। उनका प्रमाणपत्र समय से बन गया था। इसके बाद वे अपने साथ 30 से 40 लोगों को लेकर ऑफिस में आए गए और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद पुलिस बुला ली गई। पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई थी - अनुराग सिंह, तहसीलदार बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें