घटिया सामग्री के उपयोग के विरोध में हंगामा
झालू। मोहल्ला मिर्दगान में सड़क निर्माण के दौरान घटिया सामग्री का उपयोग किए जाने का आरोप लगाते हुए मोहल्लेवासियों व श्रमिकों की बीच कहासुनी हुई। इससे नगरवासियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने सड़क की जांच कराए जाने की मांग की है।
मोहल्ला मिर्दगान में नगर पंचायत की ओर से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। जिसका ठेका अकरम ने ले रखा है। एक वर्ष पूर्व नाला निर्माण में घटिया सामग्री व दोयर्म इंटों का प्रयोग होने के उपरांत तत्कालीन उपजिलाधिकारी ने निर्माण कार्य पर रोक लगाते हुए आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। आरोप है कि चेयरमैन शहजाद अहमद ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में एक भी सड़क का निर्माण नहीं कराया है। अब नगर निकाय के चुनाव नजदीक देख मोहल्ला मिर्दगान में काफी वर्षों से टूटी पड़ी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। बुधवार को मोहल्ले में सड़क निर्माण के लिए घटिया का प्रयोग किए जाने की सूचना पर अनुराग जोशी, चांद बाबू, पुष्पेंद्र, सतीश, टिंकू जोशी, कोमल, विनोद, विशाल, जाहिर, मोहम्मद काशिफ, सुमित, अमित, गुड्डू, दिनेश आदि मौके पर पहुंचे। मोहल्लेवासियों ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाए जाने की शिकायत डीएम से करने का निर्णय लिया है।