फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP NEWS: युवती को ले गया युवक, पिता ने उसके भाई को बुलाकर मार डाला, चाकू से गोदकर बीच सड़क पर फेंका

Thu, 25 Sep 2025 11:18 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

Murder in Bijnor: रिजवान अपने भाई गुफरान के प्रेम की बलि चढ़ गया। गुफरान अपनी मौसेरी बहन को लेकर चला गया था। इससे गुस्सा होकर युवती का पिता रिजवान को बहाने से अपने साथ ले गया और हत्या कर दी। पुलिस हत्यारोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
रिजवान की फाइल फोटो और गमजदा परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेम प्रसंग के चलते युवती अपने मौसेरे भाई के साथ घर से चली गई। इससे खफा होकर युवती का पिता अपने साढू के बड़े बेटे रिजवान (26) को घर से ले गया और मंगलवार रात चाकू से गोदकर सड़क पर फेंक दिया। उपचार के वक्त मेरठ में घायल रिजवान की मौत हो गई। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


मंगलवार रात करीब 12 बजे बिजनौर-मंडावर मार्ग से गजरौला की तरफ जाने वाले रास्ते पर किरतपुर के मोहल्ला जाटान का रहने वाला रिजवान उर्फ राजा लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने घायल रिजवान को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया, यहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 

मृतक की मां ताहिरा पत्नी सरफराज ने रिपोर्ट दर्ज कराई। ताहिरा ने बताया कि दिल्ली में रहने वाली उसकी बहन शाकिरा का पति अनीस कुरैशी सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे किरतपुर आया। वह उसके बेटे रिजवान उर्फ राजा को अपने संग ले गया और उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

ताहिरा ने बताया कि चार दिन पहले अनीस कुरैश की बेटी अपने मौसेरे भाई गुफरान के साथ घर से कहीं चली गई थी। इसी से गुस्सा होकर अनीस ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें