फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशत में यूपी का ये जिला: आदमखोर गुलदार ने फिर ली एक जान, 13 लोगों का कर चुका शिकार, आखिर कब थमेगा आतंक

Wed, 02 Aug 2023 08:01 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

UP News : यूपी के बिजनौर जिले के लोग दहशत में है। यहां आदमखोर गुलदार आए दिन किसी न किसी की जान ले रहा है। गुलदार ने बुधवार को भी एक बुजुर्ग व्यक्ति को मार डाला।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में आदमखोर गुलदार ने बुधवार को अपना तेरहवां शिकार कर दिया। क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में आदमखोर ने 70 वर्षीय ब्रह्मपाल को मार दिया और उसके शरीर का ऊपरी हिस्सा खा गया। घटना के बाद पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। वहीं, गुस्साए लोगों ने वन विभाग और प्रशासन के खिलाफ हाईवे पर जाम लगा दिया है।

विज्ञापन


बुधवार की दोपहर बाद सिकंदरपुर निवासी 70 वर्षीय ब्रह्मपाल मजदूरों के साथ खेत पर निराई एवं कीटनाशक का छिड़काव करने के लिए गए थे। शाम को लगभग 5:30 बजे घात लगाए बैठे गुलजार ने अचानक से चंद्रपाल पर हमला कर दिया। गुलदार उन्हें खींचकर दूर ले गया और उनके सीने व गर्दन का मांस खा गया। घटना का पता लगते ही वन विभाग का पूरा अमला मौके की ओर दौड़ पड़ा। ग्रामीणों ने हरिद्वार-काशीपुर हाईवे पर गांव सिकंदरपुर में जाम लगा दिया।

वहीं, सीओ नगीना संग्राम सिंह, थानाध्यक्ष कोतवाली देहात जयवीर सिंह, एसडीएम नजीबाबाद, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष नितिन सिरोही, समर पाल सिंह सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

यह भी पढ़ें: काशी-मथुरा के बाद मेरठ पर चर्चा: इतिहासकार का बड़ा दावा, बौद्ध मठ तोड़कर गजनवी ने बनवाई थी मेरठ की जामा मस्जिद
विज्ञापन

इससे पहले 27 जुलाई को घटनास्थल से करीब पांच किलोमीटर दूर गुलदार ने 20 वर्षीय युवक को मार डाला था। वहीं, 17 जुलाई को अकबराबाद के पास एक महिला को गुलदार ने मार दिया था।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: नूंह हिंसा के बाद मेरठ में अलर्ट, एक्टिव हुआ खुफिया विभाग, गुलदार ने युवक को मार डाला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें