फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सांसद चंद्रशेखर बोले- गैस सिलिंडर की निर्बाध आपूर्ति कराना सरकार की जिम्मेदारी, दिया ये सुझाव

Fri, 13 Mar 2026 04:34 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

Bijnor News: नगीना सांसद एवं आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर ने कहा कि संकट की स्थिति में गैस आपूर्ति को पारदर्शी बनाया जाना चाहिए। इससे कालाबाजारी पर रोक लगेगी और हालात सुधरेंगे।  
विज्ञापन
सांसद चंद्रशेखर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगीना लोकसभा के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने शुक्रवार को पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के बीच देश में गैस आपूर्ति को लेकर पैदा हुई समस्या को प्रमुखता से उठाया। केंद्र सरकार से आवश्यक कदम उठाने की मांग की। कहा कि घरेलू गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन


सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से बताया गया है कि देश में कच्चे तेल, गैस की कोई कमी नहीं है। घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक वस्तु अधिनियम लागू किया गया है। फिर भी कई स्थानों पर गैस सिलिंडर की आपूर्ति को लेकर समस्याएं सामने आ रही हैं, जिनका समाधान शीघ्र किया जाना आवश्यक है। 

जब तक यह संकट पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाता, तब तक विशेष रूप से मिड-डे मील संचालित करने वाले विद्यालयों को उनकी आवश्यकता के अनुसार घरेलू गैस सिलिंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए। इससे बच्चों की भोजन व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी। उन्होंने सुझाव दिया कि शादी-विवाह जैसे सामाजिक कार्यक्रमों में घरेलू गैस सिलिंडर के उपयोग को सीमित, नियंत्रित तरीके से अनुमति दी जाए। ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। 
विज्ञापन


संकट की स्थिति में गैस आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी, संतुलित और आम जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए सरकार, संबंधित विभागों को प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें