फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बिजनौर में 80 कबूतरों को गर्दन मरोड़कर मार डाला, 40 कर लिए चोरी, पंख भी नोचे; लाखों का नुकसान

Tue, 17 Nov 2026 07:42 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

Bijnor News: गांव औरंगपुर हृदय में गौरव कश्यप ने करीब 120 कबूतर कबूतर पाल रखे थे। मंगलवार को उसके घर के कमरे में मृत हालत में कबूतर पड़े मिले। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जिले के किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव औरंगपुर हृदय में घर में घुसकर पालतू कबूतरों की निर्मम हत्या कर दी गई। करीब 80 कबूतरों की गर्दन मरोड़कर उन्हें मारा गया, जबकि लगभग 40 कबूतर चोरी हो गए। इस वारदात से कबूतर पालने वाले गौरव कश्यप को करीब तीन लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


घटना मंगलवार सुबह तब सामने आई, जब गांव औरंगपुर हृदय निवासी गौरव कश्यप पुत्र ब्रजेश कश्यप अपने घर में कबूतरों को दाना डालने के लिए पहुंचे। कमरे में पहुंचते ही उन्होंने जो नजारा देखा, उससे उनके होश उड़ गए। कमरे में करीब 80 कबूतर मृत पड़े थे। आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति ने न केवल उनकी गर्दन मरोड़कर हत्या की, बल्कि उनके पंख भी नोच दिए। इसके अतिरिक्त, लगभग 40 कबूतरों को चोरी भी कर लिया।

गौरव कश्यप के अनुसार, इस घटना में उन्हें लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने तत्काल थाना पुलिस को तहरीर देकर घटना का खुलासा करने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


इस संबंध में सीओ सुनील कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है और घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें