फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुख्यमंत्री का बिजनौर दौरा रद्द, तैयारियों पर लगा विराम, जिलाधिकारी ने बताई ये बात

Mon, 06 Apr 2026 08:33 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का नौ अप्रैल को बिजनौर आगमन प्रस्तावित था। वर्धमान कॉलेज में जनसभा की तैयारियों जोरों पर थीं। मगर तीन दिन पहले दौरा रद्द हो गया। डीएम जसजीत कौर ने इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री का प्रस्तावित दौरा ऐन वक्त पर रद्द हो गया। इससे प्रशासन और भाजपा संगठन की तैयारियों पर विराम लग गया। सोमवार को दिनभर अधिकारी और पार्टी पदाधिकारी कार्यक्रम को लेकर व्यवस्थाओं में जुटे रहे, लेकिन देर शाम आधिकारिक रूप से दौरा निरस्त होने की सूचना मिल गई।

विज्ञापन


 9 अप्रैल को मुख्यमंत्री का बिजनौर आगमन प्रस्तावित था। कार्यक्रम के तहत शहर के वर्धमान कॉलेज में जनसभा आयोजित की जानी थी, जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। जनसभा स्थल पर मंच, बैरिकेडिंग और अन्य व्यवस्थाओं पर काम चल रहा था। 

दौरे को लेकर जिला प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय था। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और कार्यक्रम स्थल की निगरानी के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं। भाजपा नेताओं ने भी जनसभा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रणनीति बनाई थी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री का 9 अप्रैल का प्रस्तावित कार्यक्रम अब रद्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आधिकारिक तौर पर दौरा रद्द होने की सूचना प्राप्त हो चुकी है। अब सभी की नजरें मुख्यमंत्री के नए कार्यक्रम पर टिकी हैं, जिसके तहत भविष्य में उनके बिजनौर आने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें