फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: बिजनौर - कक्ष निरीक्षकों ने केंद्रों पर कार्यभार ग्रहण किया

Wed, 15 Feb 2023 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- यूपी बोर्ड परीक्षा : बोर्ड परीक्षा में तैनात सचल दलों ने किया माॅक ड्रिल
विज्ञापन

- अधिकारियों की चेतावनी : पेपर खोलने के समय अनुपस्थित रहने पर होगी कार्रवाई
फोटो समाचार
बिजनौर। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों का सचल दल टीमों ने माॅक ड्रिल किया। परीक्षा केंद्रों की तकनीकी व सामान्य व्यवस्थाओं की जांच हुई। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा पर जोर रहा। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार कक्ष निरीक्षकों ने आवंटित परीक्षा केंद्रों पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं आज से शुरू हैं। परीक्षा केंद्रों पर छापा मारने के लिए सचल दल बने हैं। सचल दलों की परीक्षार्थियों की तलाशी लेने समेत अन्य व्यवस्थाओं के निरीक्षण की भी जिम्मेदारी होती है। निरीक्षण की रोजाना रिपोर्ट शासन को दी जाती है। सचल टीमों ने 133 केंद्रों पर जाकर व्यवस्थाओं को बिंदुवार देखा। सीसीटीवी कैमरों को चलवाकर देखा गया। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने स्वयं भी कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। कहा गया कि चिकित्सा अवकाश देने वाले शिक्षकों को सीएमओ द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड के समक्ष भेजा जाए।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर पेपर के पैकेट तथा उत्तर पुस्तिका रखने के लिए बने स्ट्रांग रूम में आवाजाही पर सख्ती कर दी गई है। स्ट्रांग रूम में परीक्षा शुरू होने से पहले पेपर के पैकेट निकालने तथा पेपर वितरण के बाद बचे पेपर रखने के लिए जाया जाता है। केंद्र व्यवस्थापक को रजिस्टर पर स्ट्रांग रूम में आने जाने का समय अंकित करना है। रजिस्टर में अंकित समय की सीसीटीवी कैमरों के समय से मिलान होगा।

पेपर के पैकेट खोलने वाले अधिकारियों पर शिकंजा
बोर्ड की हिदायत है कि पेपर का पैकेट सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में खुलेगा। पेपर का पैकेट खोलने के समय प्रशासन से नियुक्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक तथा बाह्य केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहेंगे। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार यदि इनमें से कोई भी अधिकारी पेपर खोलने के समय अनुपस्थित रहता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


आज हिंदी तथा सैन्य विज्ञान का पेपर
डीआईओएस कार्यालय के अनुसार आज 16 फरवरी को प्रथम पाली में हाईस्कूल हिंदी व प्रारंभिक हिंदी तथा इंटर का सैन्य विज्ञान का पेपर है। जबकि दूसरी पाली में इंटर हिंदी व सामान्य हिंदी का पेपर है। पहली पाली सुबह आठ बजे से 11.15 बजे तक है। जबकि दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम 05.15 बजे तक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें