फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रुकनपुर में शहीद शिवम कुमार की प्रतिमा का अनावरण

विज्ञापन
चांदपुर क्षेत्र के गांव रूकनपुर में शहीद ​शिवम की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते - फोटो : Archive
विज्ञापन
चांदपुर। स्वतंत्रता दिवस पर गांव रुकनपुर में शहीद शिवम कुमार की प्रतिमा का अनावरण किया गया। शहीद शिवम कुमार 20 जनवरी 2026 को देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए थे। उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए गांव में उनकी प्रतिमा स्थापित की गई। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेत्री शक्ति भारद्वाज मित्तल, शहीद की माता व पिता राजवीर सिंह, महात्मा विदुर पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष अरविंद लाम्बा आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में शहीद शिवम कुमार परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में महात्मा विदुर पूर्व सैनिक संगठन के संरक्षक यशपाल सिंह, महासचिव नरेश सिंह, तहसील अध्यक्ष खिलेंद्र सिंह, तहसील संरक्षक मुनेंद्र सिंह, रवि धारीवाल, सोवीर सिंह, संजीव कुमार सहित पूर्व सैनिक, ग्रामवासी, अनिरुद्ध मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें