विद्यार्थियों के खातों में जाएगा यूनिफॉर्म का पैसा
धामपुर। बीएसए जयकरन सिंह यादव ने कहा कि सरकार की ओर से अबकी बार नि:शुल्क यूनिफॉर्म, स्वेटर, स्कूल बैग एवं जूता-मोजा क्रय से धनराशि विद्यार्थियों के बैंक खातों में सीधे भेजी जाएगी। बीएसए ने विभाग के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों , शिक्षकों को निर्देशित किया है कि वे इसका प्रचार प्रसार करें। जिससे शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावक का बैंक खाता आधार से लिंक हो सके। छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को सूचित किया जाए कि उनका बैंक खाता जो आधार से लिंक है, उसमें गत दो माह के अंदर कोई लेन-देन होना अनिवार्य है। अन्यथा डीबीटी की धनराशि नहीं भेजी जा सकेगी। खंड शिक्षा अधिकारियों, अध्यापकों/प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया है कि वे अपने स्तर से छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों को तत्काल नई व्यवस्था से अवगत कराएं।