फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: डेंगू के खात्मे के लिए 12 विभाग मिलकर करेंगे काम

विज्ञापन
बिजनौर सीएमओ कार्यालय से संचारी रोग नियंत्रण अ​भियान जागरूकता रैली का हरी झंडी दिखाकर रवाना करत
विज्ञापन
- एडीएम न्यायिक ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में डेंगू पर नकेल कसने के लिए 12 विभाग मिलकर एक महीने तक काम करेंगे। लोगों को डेंगू, मलेरिया से बचाव की जानकारी दी जाएगी। मंगलवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ एडीएम न्याययिक दीपाली भार्गव और भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने गुब्बारे उढ़ाकर और रैली को हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन


मंगलवार को जिला मुख्यालय से संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 31 अक्तूबर तक संचालित होगा। जिले में जगह-जगह एंटी लार्वा का छिड़काव और फाॅगिंग कराई जाएगी। कार्यक्रम में एडीएम न्यायिक दीपाली भार्गव ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को अभियान को सफल बनाने और लोगों को संचारी रोग से बचाव के बारे में जागरूक करने की शपथ दिलाई। यह रैली सीएमओ कार्यालय से शुरू होकर जेल रोड, चांदपुर चुंगी से होते हुए मलेरिया कार्यालय पर आकर समाप्त हुई। जिला मलेरिया अधिकारी आशुतोष सिंह का कहना है कि लोगों को संचारी रोग अभियान के बारे में जागरूक करने के लिए ही रिक्शा रैली निकाली गई। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. पीआर नायर, डॉ. पीके गुप्ता, डिप्टी सीएमओ डॉ. देवीदास, डॉ. राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें