फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: स्योहारा-फूफा ने साथी संग किया सलौत से दुष्कर्म

Fri, 25 Aug 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मेडिकल परीक्षण से पहले किशोरी हुई बेहोश, हायर सेंटर किया रेफर
विज्ञापन

स्योहारा (बिजनौर)। क्षेत्र में एक व्यक्ति ने दोस्त के साथ मिलकर अपनी सलौत (साले की नाबालिग बेटी) के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया। वहीं पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस के अनुसार मुरादाबाद निवासी पीड़ित किशोरी के पिता का आरोप है कि उसकी नाबालिग 14 वर्षीय पुत्री के साथ उसके फूफा ने दुष्कर्म किया। जब किशोरी ने घटना की जानकारी अपनी बुआ को दी तो उसने भी उसको चुप रहने को कहते हुए किसी को बताने से मना किया। आरोप है कि बुआ ने गांव के ही आजम को बुलाया और उसे भी हैवानियत करने के लिए नाबालिग युवती के पास भेज दिया। इसके बाद युवती ने सारी घटना अपने परिजनों को बताई। पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। थाना प्रांगण में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाई गई दुष्कर्म पीड़िता किशोरी बेहोश होकर गिर गई। आनन फानन में किशोरी को सीएचसी भिजवाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी का कहना था कि किशोरी को दौरा पड़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया है। जिसमें तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जा रही है। एक आरोपी आजम को गिरफ्तार कर लिया गया है - राजीव चौधरी, प्रभारी निरीक्षक स्योहारा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें