फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नजीबाबाद - अनधिकृत रूप से संचालित अस्ट्रासाउंड सेंटर सील

Thu, 30 Mar 2023 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद के एचएमएच अस्पताल के अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कराते एसडीएम और एसीएमओ।
विज्ञापन
नजीबाबाद - एसीएमओ और एसडीएम ने एचएमएच अस्पताल में मारा छापा
विज्ञापन

फोटो-29एनजेडबी02आर
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। नगर के एचएमएच अस्पताल में एसडीएम की उपस्थिति में एसीएमओ की टीम ने अस्पताल में छापा मारा। अस्पताल में अनधिकृत रूप से चलती पाई गई अल्ट्रासाउंड मशीन सील की गई।
हरिद्वार मार्ग स्थित एचएमएच अस्पताल में अल्ट्रासाउंड रेडियोलॉजिस्ट डॉ. आरके गुप्ता के निर्देशन में किए जाते थे। अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को 25 मार्च को पत्र सौंपकर 18 मार्च से अस्पताल में काम नहीं करने और अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ न होने के बावजूद अल्ट्रासाउंड जारी होने की सूचना दी थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम विजय वर्धन तोमर और एसीएमओ डॉ. देवीदास ने बुधवार को टीम के साथ अस्पताल में छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएमओ ने बताया कि कार्रवाई के दौरान अल्ट्रासाउंड केंद्र खुला हुआ था। विशेषज्ञ न होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल के अल्ट्रासाउंड केंद्र को सील कर दिया। उधर, अस्पताल के प्रबंधक डॉ. गुफरान ने बताया कि अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ अस्पताल में ही रहकर अल्ट्रासाउंड करते थे। उन्होंने अस्पताल का कार्य छोड़ने के संबंध में जानकारी न देकर सीधे जिला प्रशासन को इस संबंध में सूचना दी। उन्होंने अल्ट्रासाउंड केंद्र प्रिंटर आदि रखे होने के कारण टीम को खुला होने का तर्क दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें