- दस दिनी तरावीह का कई स्थानों पर हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो - 02एनजेडबी02ए से 02डी तक
नजीबाबाद। मुकद्दस रमजान में कई स्थानों पर दस दिन की तरावीह संपन्न होने, अमनो-अमान और खुशहाली की दुआएं मांगी गईं। उलमा ने मुस्लिमों से पूरे रमजान तरावीह जारी रखने की सलाह दी।
माह-ए-रमजान का चांद दिखाई देने के बाद से नगर के अनेक स्थानों पर 10 दिन की तरावीह का आयोजन किया गया। एमए पब्लिक स्कूल प्रबंधक अजमल सिद्दीकी के नेतृत्व में आयोजित तरावीह में हाफिज मो.सोहेल ने हाफिज मो.समीर की निगरानी में कुरान पढ़ा। कुरान मुकम्मल होने पर छीपीयान मस्जिद के पेश इमाम मौलाना लियाकत हुसैन और कांटों वाली मस्जिद के पेश इमाम मौलाना रईस ने कहा कि कुरान अल्लाह की किताब है। कुरान पढ़ने और सुनने से जिंदगी पाक़ीज़ा बनती है। बरकत और रहमतें बरसतीं हैं, दिल की मुरादें पूरी होती हैं। उन्होंने पूरे रमजान तरावीह का सिलसिला जारी रखने की सलाह दी।
इस मौके पर अनीस ठेकेदार, मो.अशरफ, मो.आकिब, मो.साकिब, शकील रजा, एम अकरम खां, मो.यूसुफ, मो.ओवैस, मो.फैसल सहित अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। उधर जाब्तागंज में वरिष्ठ सपा नेता मो.फैसल के कैंप कार्यालय पर आयोजित दस दिनी तरावीह के पूरा होने पर दीन से जुड़ने और कुरान को जिंदगी का मकसद बनाने की सलाह दी। मुफ्ती वसीम अहमद ने कुरान की हिदायतों पर अमल करने की सलाह दी। बीमारों को शिफा और मुल्क में अमनो-अमान की सामूहिक दुआएं मांगी गईं। इस मौके पर मो.शद्दन, डॉ.मो.जफर, मो.इरशाद, मो.फरमान, हाजी लालू, मुख्तार अहमद, डॉ. फिरोज, बिलाल, तसलीम चौधरी सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।नगर के कई स्थानों पर भी दस दीनी तरावीह मुकम्मल होने पर सामूहिक दुआएं की गईं।