फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफनी मालन, रपटे पर चल रहा दो फिट पानी

विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम रावली के पास मालन नदी के रपटे पर आये पानी से निकलते बाइक सवार। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बेगावाला। पहाड़ों व मैदानी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश के कारण मालन नदी भी उफन गई है। मालन नदी में पानी आने के कारण रावली और ब्रह्मपुरी के बीच बने रपटे पर दो फिट पानी चलना शुरू हो गया है। बच्चे और बड़े जान जोखिम में डालकर नदी को पार कर रहे हैं। बच्चे स्कूल जाने के लिए खतरा उठा कर रपटे को पार कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण बताते हैं की बहुत लंबे समय से नदी पर पुल बनाने की मांग चल रही है। कई सरकारें आई और चली गई। परंतु कोई सुनने वाला नहीं है। अब से लगभग दो माह पहले जल मंत्री दिनेश खटीक ने रपटे का निरीक्षण किया था और समस्या को देखते हुए पुल को ऊंचा बनवाने की बात कही थी, लेकिन सब कुछ ठंडे बस्ते में चला गया है। ग्रामीणों की शासन प्रशासन से मांग है कि नदी पर पुल को ऊंचा करके बनाया जाए। जिससे पशुओं के चारे और बच्चों के स्कूल जाने की समस्या का समाधान हो सके। क्योंकि इस रपटे से दर्जन भर से ज्यादा गांव जुड़े हुए हैं। यह रपटा जिला मुख्यालय से मात्र दस किलोमीटर की दूरी पर है। मजे की बात यह है कि कर्णव ऋषि आश्रम यहीं पर है, फिर भी कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें