फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर-दो गुटों के बीच फायरिंग में दो युवकों को लगी गोली, चार गिरफ्तार

Thu, 17 Aug 2023 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने मामले में दस नामजद और आठ अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बाइक टकराने को लेकर चली आ रही रंजिश में युवकों के दो गुटों के बीच जमकर फायरिंग हुई। जिसमें गोली लगने से दो युवक घायल हो गए। उधर पुलिस ने दोनों गुटों के 18 युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सोमवार की शाम चक्कर रोड स्थित जेवीएस बैंक्वेट हॉल के पास क्षेत्र के रहने वाले युवकों के दो गुटों में जमकर फायरिंग हुई थी। जहां फायरिंग में एक गुट के अक्षत पुत्र बिजेंद्र निवासी स्वाहेड़ी और दूसरे गुट के अक्षित पुत्र सतेंद्र निवासी नया गांव को गोली लग गई थी। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर एसपी नीरज कुमार जादौन, एएसपी सिटी डा. प्रवीण रंजन सिंह, सीओ सिटी अनिल कुमार सिंह मौके पर पहुंचे थे। लेकिन किसी भी पक्ष की ओर से एक दूसरे के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई थी। जिसके बाद आवास विकास चौकी इंचार्ज मनोज कुमार की ओर से दस नामजद और आठ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। वहीं इस मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने कुनाल, मनीष, अर्पित निवासीगण भरत विहार और अनमोल उर्फ टल्ली निवासी गांव पुंडरी कला को गिरफ्तार करते हुए चालान कर दिया। जिनके पास से पुलिस ने दो तमंचे, चार कारतूस, पांच खोखा कारतूस बरामद किए हैं। शहर कोतवाल जीत सिंह ने बताया कि भरत विहार कॉलोनी के रहने वाले कुनाल और मनीष का अर्पित और अनमोल उर्फ टल्ली निवासी पुंडरी कला थाना नांगल से बाइक टकराने को लेकर विवाद हो गया था। दोनों गुटों के बीच तभी से रंजिश चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें