धामपुर में कोरोना महामारी से बचाव के लिए मुंह पर मास्क लगा बड़ों को प्रेरणा देती बच्ची।
- फोटो : DHAMPUR
मास्क लगाने के लिए जागरूक कर रही दो साल की लविजा
बिजनौर, धामपुर। मोहल्ला अफगानान निवासी सूफियान फरीदी की दो साल की पुत्री लविजा फरीदी लॉकडाउन के दौरान मोहल्लेवासियों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित कर रही है। बताया गया कि लविजा दिनभर मुंह पर मास्क लगाए रहती है। यदि कोई उनके घर आता है तो उसको इशारा कर मास्क लगाने को प्रेरित कर रही है। मोहल्ले में भी यदि कोई बिना मास्क के दिखाई देता है तो बच्ची उसे भी मास्क लगाने के लिए प्रेरित करती है। बच्ची के इस प्रयास की मोहल्ले के लोग सराहना कर रहे हैं।