फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित डंपर की चपेट में आने से दो वाहन क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अनियंत्रित डंपर की चपेट में आने से दो वाहन क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

नजीबाबाद। अनियंत्रित डंपर की चपेट में आने से दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। तीन स्कूूली छात्राएं भी दुर्घटना में घायल हुईं।
रेत बजरी ले जा रहा डंपर बिजौरी तिराहे पर सामने से आ रही एक स्कूटी को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गया। डंपर की टक्कर से बिजौरी मार्ग पर खड़ी एक कार और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। डंपर पेड़ से टकरा कर रुका। घटना की सूचना मिलते ही एसआई ओमपाल सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। डंपर की चपेट में आने से रमा जैन कालेज की बीकॉम की छात्रा वैशाली निवासी शाहपुरा उमराव, सुनीता निवासी मुस्सेपुर घायल हो गईं। दोनों छात्राएं घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। बताया जाता है कि स्कूटी सवार एक युवक और युवती के भी मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सीओ गजेंद्र पाल सिंह घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने दुर्घटना के संबंध में पीड़ितों से जानकारी कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। दुर्घटना में घायल छात्रा वैशाली का प्राइवेट नर्सिंग होम में उपचार चल रहा है। मामूली रुप से घायलों को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें