फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रकों की टक्कर, दोनों चालकों की मौत

विज्ञापन
बिजनौर के चांदपुर-नूरपुर रोड पर आमने सामने की टक्कर में क्षतिग्रस्त हुए ट्रक। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
दो ट्रकों की टक्कर, दोनों चालकों की मौत
विज्ञापन

चांदपुर (बिजनौर)। चांदपुर-नूरपुर मार्ग पर गांव धुंधली के पास दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें दोनों ट्रक चालकों की मौत हो गई। एक ट्रक का क्लीनर घायल हो गया। पुलिस नेे शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

शनिवार रात नगर के मोहल्ला काजीसराय निवासी नदीम अहमद उर्फ भूरा ट्रांसपोर्ट के ट्रक में नूरपुर से रेडीमेड होजरी भरकर चांदपुर की ओर आ रहे थे। नदीम के साथ चांदपुर निवासी क्लीनर मुस्तकीम भी था। उधर, मुरादाबाद के हरथला निवासी गोविंद चांदपुर की ओर से ट्रक लेकर नूरपुर की ओर जा रहे थे। गांव धुंधली के पास दोनों ट्रकों की टक्कर हो गई। जिसमें गोविंद व नदीम गंभीर रूप से घायल हो गए। क्लीनर मुस्तकीम भी घायल हो गया। तीनों को सीएचसी स्याऊ लाया गया। चिकित्सकों ने गोविंद को मृत घोषित कर दिया। जबकि नदीम को बिजनौर के लिए रेफर कर दिया। घायल मुस्तकीम को उपचार के बाद घर भेज दिया। बिजनौर में चिकित्सकों ने नदीम को भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। नदीम के भाई वसीम अहमद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें