फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गेहूं लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रोका, जताया विरोध

Thu, 17 Apr 2025 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेहड़। बादीगढ़ चौराहे पर उत्तराखंड जा रहे गेहूं को खाद्य विपणन विभाग के अधिकारियों ने रोक दिया। मौके पर पहुंचे भाकियू नेताओं से वार्ता के बाद मामला सुलझा। किसान नेताओं ने विभागीय अधिकारियों से किसानों को बेवजह परेशान नहीं करने की मांग की है। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद गेहूं से लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जसपुर उत्तराखंड जाने की सूचना पर खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। खाद्य विपणन विभाग के अधिकारियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रोक दिया। सूचना पर भाकियू टिकैत कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे तथा खाद्य विभाग की कार्रवाई को लेकर विरोध जताया। उधर, एमआई डॉली सिंह ने बताया की सूचना मिली थी कि कुछ व्यापारी एवं बिचौलिए बड़े मुनाफे के लालच में गेहूं जसपुर ले जा रहे हैं। किसानों ने जसपुर में अधिक दाम मिलने की बात स्वीकार की है। किसान नेताओं ने कहा की जहां उन्हें अपनी फसल का उचित दाम मिलेगा वे वहीं बेचेंगे। एमआई डोली सिंह का कहना है कि बिचौलिए ओर व्यापारियों को गेहूं का भंडारण नहीं करने दिया जाएगा। बिना आवश्यक प्रपत्र के गेहूं ले जाएंगे तो कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, अमित द्विवेदी के अलावा भाकियू कार्यकर्ता शैलेंद्र चौहान, रमेश शेखावत, राणा सिंह सैन, हरी सिंह, सुखदेव सिंह व देवेंद्र सिंह आदि किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें