फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दो हजार किसानों के पास अभी 12 लाख क्विंटल गन्ना

Sat, 11 Mar 2023 11:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। जिन किसानों के पास निर्धारित सट्टे से अधिक गन्ना खेतों में खड़ा है। चीनी मिल की ओर से ऐसे किसानों के खेतों में खड़े गन्ने का सर्वे कराने के बाद गन्ना बांड भरवाया जा रहा है। एक सप्ताह के बाद ऐसे सभी किसानों की पर्चियां मिल की ओर से जारी कर दी जाएगी। सर्वे में करीब दो हजार किसानों के पास 12 लाख क्विंटल गन्ना सट्टे से अधिक है।
विज्ञापन

धामपुर चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक ओमवीर सिंह ने बताया कि चीनी मिल क्षेत्र में इस बार 48 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल गन्ने की फसल है। अभी तक 134 दिन के कार्यकाल में चीनी मिल 167, 66 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है, जो पिछले साल की तुलना में करीब साढ़े 15 लाख क्विंटल अधिक है। बताया कि जिन किसानों के पास निर्धारित सट्टे से अधिक गन्ना है। मिल की ओर से सर्वे करा लिया गया हैै। सर्वे कराने के बाद संंबंधित किसानों का गन्ना बांड भरवाया जा रहा है। सर्वे में क्षेत्र में करीब 2000 से अधिक ऐसे किसान है जिनके पास सट्टे से करीब 12 लाख क्विंटल गन्ना अधिक है। ऐसे सभी किसानों का एक सप्ताह में गन्ना पर्चियां जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें