फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर दो किशोरों की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हीमपुर दीपा ( बिजनौर)। गुड़ से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर दो किशोरों की दर्दनाक मौत हो गई। मंगलवार तड़के करीब पांच बजे हीमपुरदीपा निवासी सार्थक और हर्षित (12) सड़क पर दौड़ लगाने गए थे। चांदपुर-बिजनौर मार्ग पर हीमपुर दीपा के पास गुड़ से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली ने सड़क पर दौड़ रहे दोनों किशोरों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनोें गंभीर रूप से घायल हो गए।इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में दम तोड़ दिया। दोनों कक्षा नौ के छात्र थे और अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एकलौते पुत्रों की मौत पर दोनों परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें