दो सिपाही निलंबित
बिजनौर। एसपी संजीव त्यागी ने धामपुर-नगीना रोड पर तड़का रेस्टोरेंट में शराब पीकर प्राइवेट कार से खाना खाने गए डायल 112 के चालक अश्वनी व सचिन कुमार को निलंबित कर दिया है। दोनों ने 14 अगस्त की रात करीब साढ़े दस बजे खाना खाने के बाद रेस्टोरेंट स्वामी द्वारा मांगे गए 650 रुपये नहीं दिए। दोनों ने उनके साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट की थी। इस घटना की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुई थी। मामले की शिकायत एसपी से की गई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।